25 साल के मंगेतर पर आरोप… दुष्कर्म से गर्भवती हुई नाबालिग.. FIR दर्ज

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सुंदरनगर में गैंगरेप केस के बाद अब एक और मामला सामने आया है। नाबालिग से दुष्कर्म का मामला रिपोर्ट हुआ है। किशोरी गर्भवती है और पुलिस ने प़ॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के मंगेतर पर ही दुष्कर्म का आरोप है।

25 साल के युवक पर आरोप

जानकारी के अनुसार, मंडी जिले मे रिवालसर के बल्ह क्षेत्र की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म हुआ है। आरोप में क्षेत्र के एक 25 वर्षीय युवक ने दुषकर्म किया है। महिला थाना मंडी में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसके पेट में दर्द की शिकायत थी। 11 फरवरी को वह अपनी मां के साथ इलाज के लिए मंडी अस्पताल गई। वहां डॉक्टर ने चैकअप के दौरान पाया कि वह गर्भवती है। नाबालिग लड़की ने अपने मंगेतर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी के साथ करीब एक साल पहले उसकी सगाई हुई थी। मंगेतर का घर आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान शारीरिक संबंध बनाए गए।

मंडी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी को पॉक्सो एक्ट तहत गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने आरोपी को रिमांड पर भेजा है। मामले की तहकीकात की जा रही है।