राजघाट से न्याय यात्रा की शुरूआत : सुलभ न्याय के लिए पहला आंदोलन

नई दिल्ली 

तारीख पर तारीख बंद करो और फेयर एण्ड फास्ट जस्टिस की आवाज़ बुलंद करते हुए आज न्याय यात्रा की शुरूआत हुई!  फोरम फिर फास्ट जस्टिस नामक संस्था द्वारा आयोजित इस न्याय यात्रा की शुरुआत महात्मा गांधी जी के समाधि स्थल राजपाट से शुरू हुई!  जिसे कर्नाटक के पूर्व चीफ जस्टिस डाँ फरूखा और संस्था प्रमुख भगवान जी रैयाणी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया!

देश की जटिल न्याय व्यवस्था को सरल और सुलभ बनाने के उद्देश्य से देश भर में निकाली जा रही ये पहली ऐसी यात्रा है,,  जिसमे न्याय व्यवस्था के सुधार के लिए आंदोलन किया जा रहा है! दरअसल देश में हर व्यवस्था का विरोध या उसमे सुधार के लिए विरोध प्रदर्शन या आंदोलन हो चुका है!  लेकिन देश में पहली बार न्याय व्यवस्था से लोगो को जल्द राहत के उद्देश्य से यात्रा की शुरूआत की गई है!  दरअसल महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि के दिन से शुरू 34 दिनो की यात्रा देश के विभिन्न शहर और प्रांत तक जाएगी!  और यात्रा में शामिल फोरम के लोग जटिल  न्याय के प्रति लोगो को जागरूक करेंगे! ये यात्रा दो अलग अलग दिशाओ में जाएगी! और जम्मू काश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के भारतवासियो को यात्रा के माध्यम से जागरूक किया जाएगा! जिसका समापन 4 मार्च को जंतर मंतर में किया जाएगा!

इधर इस यात्रा के उद्देश्य की बात करे तो देश में न्यायालय  और न्यायाधीशो की कमी को दूर करने के साथ न्यायालय की शरण में आने वाले लोगो को जल्द न्याय दिलाने जैसे उद्देश्य शामिल है!

यात्रा की शुरूआत में रिटायर्ड चीफ जस्टिस डाँ फरूखा, फोरम फाँर फास्ट जस्टिस के प्रमुख भगवान जी रैयाणी, प्रवीण पटेल, राज कचरू, ममता शर्मा, मनीष मेहता, रमेश कनौजिया, कैप्टन श्री त्रिपाठी, दिनेश सोनी, अमितेज सिंह  इंदिरा जी,  समेत देश भर के कई जाने माने समाजसेवी शामिल रहे!