मोदी की लहर सुनामी मे तब्दील,, कांग्रेस समेत एनडीए के गुब्बारे की निकली हवा,, 30 साल मे पहली बार किसी भी दल को पूर्ण बहुमत

अम्बिकापुर

 

  • मोदी की लहर सुनामी मे तब्दील
  • भाजपा एकेले सरकार बनाने की स्थिती मे
  • कांग्रेस जमानत बचाने के प्रयास मे
  • बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा की बढत
  • मां हीरा बेन ने मोदी का तिलक लगाकर स्वागत किया

 

अबकी बार मोदी सरकार का नारा हवाओ से अब धरातल पर आ गया है,,,  मोदी लहर पर सवार भाजपा कोअपने दम पर प्रचंड बहुमत मिल गया है। भाजपा गठबंधन 330 सीटों पर आगे है या जीत चुकी है, जबकि इसमें 272 + सीटें अकेले भाजपा की हैं। 30 सालों में पहली बार किसी भी  पार्टी ने लोकसभा चुनावों में बहुमत का आंकडा पार करने का कीर्तिमान स्थापित किया है।  दूसरी ओर, कांग्रेस इस चुनाव में मोदी लहर की सुनामी लहर से आगे केवल अपनी जमानत बचाने की मशक्कत कर रही है।

सुबह से आ रहे रूझानों और जीत के कारणो के बाद बाजार ने भी मोदी को स्लूट किया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा की बढत के साथ खुलकर 25 हजार के पार पहुंच गया। अच्छे दिन आने वाले हैं- लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत से गदगद मोदी की खुशी शुक्रवार को टि्वटर पर छलक पडी। उन्होंने अपनी चिर परिचित लाइन अच्छे दिन आने वाले हैं ट्वीट कर अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने टि्वटर पर लिखा, “भारत की जीता। अच्छे दिन आने वाले हैं।” नरेंद्र मोदी ने चुनाव रूझानों में भाजपा की जीत तय होने के बाद शुRवार दोपहर सबसे पहले अपनी मां हीरा बेन से मुलाकात की।Narendra-modi (3)

मां हीरा बेन ने मोदी का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद मोदी काफी देर तक मां के साथ बैठे रहे। इस दौरान वह अपने भाई के बच्चों से भी हंसी-ठिठोली करते देखे गए। अब तक सभी 543 सीटों के रूझान आ चुके हैं। इनमें भाजपा गठबंधन 328 और कांग्रेस गठबंधन कोे 68 सीटों पर आगे बताया गया है। रूझानों में मोदी की जबरदस्त लहर देखने को मिली है। अब तक आए रूझानों में भाजपा अकेले अपने दम पर सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच गई है। वह 281 सीटों पर या तो आगे चल रही हैं या जीत चुकी है। वहीं वामदल 9, अन्नाद्रमुक 38, बसपा 1, सपा 10, आप 3, जदयू 2, तृणमूल कांग्रेस 33 सीटों पर आगे चल रही हैं। मोदी दोनों सीटों वाराणसी और वडोदरा से रिकॉर्ड मतों से जीत चुके हैं। मोदी को वडोदरा में 5 लाख 72 हजार 8 सौ 80 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस उम्मीदवार मधुसूदन मिस्त्री को 1 लाख 86 हजार 4 सौ 51 वोट मिले। 12 हजार एक सौ 10 लोगों ने नोटा बटन दबाया।

वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज भी चुनाव जीत गए हैं, मगर अरूण जेटली को अमृतसर से हार का मुंह देखना पडा है। मोदी को बधाइयों का सिलसिला: लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के सूत्रधार रहे मोदी को बधाइयों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सुबह पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मोदी को बधाई दी, तो दोपहर को लालकृष्ण आडवाणी ने भी उन्हें फोन किया। वहीं देश के अगले प्रधानमंत्री बनने के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां भी उनकी सुरक्षा को लेकर सçRय हो गई हैं। एसपीजी की टीमें मोदी को अपने सुरक्षा घेरे में लेने के लिए दिल्ली से गांधीनगर के लिए रवाना हो गई हैं।

अरूण जेटली, अजित सिंह चुनाव हारे: लोकसभा चुनाव में जबर्दस्त जीत से उत्साहित भाजपा को अमृतसर में झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार में वित्त मंत्री के दावेदार माने जा रहे अरूण जेटली अमृतसर से चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस के अमरिंदर सिंह ने हराया। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अजित सिंह भी बागपत से चुनाव हार गए। उन्हें भाजपा उम्मीदवार मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह ने हराया। वहीं उन्नाव से भाजपा के साक्षी महाराज, सुल्तानपुर से वरूण गांधी, चंडीगढ से किरण खेर और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा भी चुनाव जीत गए हैं। राहुल, मुलायम अब आगे: अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुरूआती राउंड में पिछडने के बाद अब आगे चल रहे हैं। भाजपा की स्मृति ईरानी दूसरे नंबर पर हैं।

रायबरेली से सोनिया गांधी भी आगे चल रही हैं। मैनपुरी सीट से जीत दर्ज कर चुके मुलायम सिंह यादव आजमगढ में शुरूआत में पिछडने के बाद अब आगे चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 2009 के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर सिमटी भाजपा इस बार सत्तारूढ सपा और बसपा को रौंदते हुए बंपर प्रदर्शन की ओर बढ रही है। यूपी की 80 सीटों में से भाजपा 71 पर आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी है। वह 8 सीटों पर आगे चल रही है। यूपी में बसपा का सफाया हो गया है। उसे एक भी सीट नहीं मिलती दिख रही है। उत्तराखंड में भाजपा इस बार सभी पांच सीटें झटकती दिख रही है। टिहरी गढवाल, गढवाल, हरिद्वार, अल्मोडा और नैनीताल में भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को दिल्ली में भी बडी सफलता मिली है। दिल्ली की चांदनी चौक सीट से भाजपा के हर्षवर्धन और वेस्ट दिल्ली से भाजपा के प्रवेश साहिब सिंह वर्मा जीत चुके हैं, जबकि बाकी 5 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। विधानसभा चुनाव में उभरी आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। द्रमुक प्रत्याशी की पत्नी को हार्ट अटैक: रामनाथपुरम लोकसभा क्षेत्र में द्रमुक उम्मीदवार मोहम्मद जलील अपनी पत्नी के निधन की वजह से काउंटिंग से कुछ ही घंटों पहले शोक में डूब गए।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनकी पत्नी शमसू निशा (60) का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पडने से निधन हो गया। सोलहवीं लोकसभा के गठन के लिए नौ चरणों मेंं हुए चुनावों की मतगणना शुक्रवार सुबह देशभर में शुरू हुई। देश में 989 केंद्रों पर होने वाली मतगणना शाम चार बजे तक पूरी होने की संभावना है। 989 मतदान केंद्रों में से सबसे ज्यादा 168 आंध्र प्रदेश में हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में 98, उत्तर प्रदेश में 76, ओडिशा मेंं 64, असम में 51 और महाराष्ट्र में 48 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

 

कौन जीता कौन हारा देखने के लिए क्लिक करे… https://fatafatnews.com/?p=8012