अरविंद केजरीवाल का आरोप- 7 RCR शो में दिखाई मेरी गलत कहानी

नई दिल्ली. एबीपी न्यूज के कार्यक्रम 7 RCR पर विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा है कि उनकी दिखाई कहानी के ज्यादातर हिस्से काल्पनिक हैं। उन्‍होंने कहा कि मैं अपनी कहानी पर आधारित इस शो को देखकर हैरान रह गया था। केजरीवाल के आरोपों पर एबीपी न्यूज ने साफ किया है कि 7 RCR तथ्यों पर आधारित है।
केजरीवाल ने कहा- वे तथ्‍यों के बारे में जरूर बताएंगे  
वहीं एबीपी न्यूज ने अरविंद केजरीवाल से अपील की है कि वह चैनल को बताएं कि 7 RCR में कौन से अंश या कौन सी बात काल्पनिक है, हम उनकी बात को जगह देंगे। इस पर केजरीवाल ने कहा कि वे उन तथ्‍यों के बारे में जरूर बताएंगे। शनिवार रात 10 बजे एबीपी न्यूज के शो 7RCR में अरविंद केजरीवाल का पूरा चुनावी सफर दिखाया गया था। इस शो को मशहूर लेखक चेतन भगत होस्‍ट करते हैं।