बैटमैन का जोकर बनकर ट्रेन में घुसा शख्स, 17 लोगों को मारा चाकू, फ़िर लगा दी आग- कई यात्री ट्रेन की खिड़कियों से कूदे

जापान की राजधानी टोक्यो में चाकूबाजी की एक बड़ी घटना सामने आई है। 24 साल के एक शख्स ने कम्यूटर ट्रेन कार में चाकू से हमला किया, जिसमें 17 यात्री घायल हो गए। इनमें से 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। हमलावर बैटमैन की जोकर वाले कपड़े पहनकर आया था। उसने पहले चाकू से हमला किया भी ट्रेन कार में आग लगा दी। हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टोक्यो पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घटना कोकुरयो स्टेशन के पास केइयो ट्रेन के अंदर हुई। ट्रेन कार में हमला करने वाले की पहचान 24 साल के क्योटा हटोरी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह मानसिक तौर पर बीमार है। पूछताछ में हटोरी ने पुलिस को बताया कि उसे बैटमैन फिल्मों के जोकर कैरेक्टर से बेहद प्यार है। वह ऐसा ही बनना चाहता है। पुलिस के मुताबिक, वह ट्रेन में कई लोगों को मारना चाहता था और मौत की सजा पाना चाहता था।

एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया गया है, जिसमें लोगों एक स्टेशन पर कीयो लाइन ट्रेन से बचने के लिए खिड़कियों से चढ़ते हुए दिखाया गया है। लाइन ऑपरेट ने बताया कि टोक्यो के पश्चिमी उपनगरों में कोकुर्यो स्टेशन के पास ये घटना रात 8 बजे (स्थानीय समय) के आसपास हुई। हमले के बाद सेवाओं को आंशिक रूप से निलंबित कर दिया गया।

एनएचके ने कहा कि संदिग्ध ने यात्रियों को चाकू मारने के बाद तेल जैसा तरल पदार्थ डाला और आग लगा दी। वीडियो बनाने वाले शुनसुके किमुरा ने एनएचके को बताया कि उन्होंने यात्रियों को भागते हुए देखा और जब उन्होंने यह पता लगाने की कोशिश की कि क्या हुआ है, तो उन्होंने धमाके की आवाज सुनी और धुआं उठता देखा।

घटना के समय ट्रेन में मौजूद एक 20 साल के लड़के ने एनएचके को बताया कि पहले मैंने सोचा कि ये हैलोवीन समारोहों के कारण है, लेकिन जैसे ही एक शख्स बड़ा सा चाकू लेकर आया, तो मैं भाग गया। उसने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मैं घायल नहीं हुआ।

टोक्यो में ट्रेन के अंदर चाकू से हमले की दो महीने में यह दूसरी घटना है। इससे पहले अगस्त में टोक्यो ओलंपिक के समापन समारोह से एक दिन पहले 36 वर्षीय व्यक्ति ने टोक्यो में एक यात्री ट्रेन में 10 लोगों को चाकू मार दिया था। संदिग्ध ने बाद में पुलिस को बताया था कि वह खुश दिख रही एक महिला पर हमला करना चाहता था।