बलरामपुर..(कृष्णमोहन कुमार)..जिले में एक आदिवासी महिला सरपंच को परिवार सहित एक साल से समाज से बहिष्कृत करने का मामला सामने आया है..महिला सरपंच की माने तो उन्हें उनके समाज के किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाता है..महिला सरपंच का कहना है कि भाजपा नेता के द्वारा माला पहनाए जाने के बाद से उन्हें सामाजिक बहिष्कार का दंश झेलना पड़ रहा है!.
बता दें कि, वाड्रफनगर ब्लाक के हरिगवा गांव की सरपंच को शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भाजपा नेता मंशा राम साहू ने माला पहना दिया..इधर इस बात की खैरवार समाज के लोगों में चर्चा शुरू हो गई..मामले ने तूल पकड़ लिया ..और गांव में सामाजिक बैठकों दौर शुरू हुआ..जिसके बाद समाज ने महिला सरपंच को समाज से बहिष्कृत कर दिया है!.
समाज से बहिष्कार का दंश झेलते महिला सरपंच और उसके परिवार को एक साल से ज्यादा का समय गुजर चुका है..वही महिला सरपंच अपने समाज में वापस लौटने समाज प्रमुखों से मिन्नते करते थक चुकी है..जिसके बाद अब उन्होंने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है!
गौरतलब है कि, महिला सरपंच ने उक्त भाजपा नेता पर पंचायत के कामों पर उगाही करने का भी आरोप लगाया है.
