उमेंद से उम्मीद..IPS गर्ग ने सायबर फ्राड पर कसा था नकेल..गूगल तक को भेजी थी चिट्ठी…

बलरामपुर..(कृष्णमोहन कुमार)..जिले के 17 वे पुलिस अधीक्षक के तौर पर डॉक्टर लाल उमेंद सिंह कल पदभार ग्रहण करने वाले हैं। डॉक्टर उमेंद 2011 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। उन्हें कवर्धा एसपी रहते हुये आईपीएस अवार्ड हुआ था। वर्तमान समय में भारतीय पुलिस सेवा 2013 बैच के अधिकारी मोहित गर्ग बतौर पुलिस अधीक्षक पोस्टेड हैं। उन्होंने सायबर फ्राड के मामलों पर गम्भीरता से काम किया हैं। यही नही उन्होंने सायबर फ्राड पर नकेल कसने गुगल को सहयोग करने हेतु पत्र भी लिखा था। पुलिस अधीक्षक गर्ग का तबादला छत्तीसगढ़ सशत्र बल की 19 वी वाहिनी में राज्य सरकार ने किया हैं।

बता दें कि, नक्सल हिंसा का दंश झेल रहे बलरामपुर को तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने सरगुजा से पृथक करते हुए…साल 2001 में पुलिस जिले का दर्जा दिया था, और उस जमाने मे बलरामपुर पुलिस जिले की कमान आईपीएस जयदीप सिह ने सम्हाली थी। हालांकि, उनका कार्यकाल काफी कम समय तक रहा हैं। लेकिन, पुलिस जिला बनने के बाद नये संसाधन विकसित किए गए। जिसके बाद नक्सल विरोधी अभियान में तेजी आयी और अब जिले के मानचित्र पत्र पर नक्सलियों का दायरा सिमट कर रह गया हैं। कभी नक्सलियों के गढ़ के रूप में पहचान रखने वाले क्षेत्र में यातयात के संसाधनों के लिए इन दिनों सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर हैं।

आईपीएस गर्ग ने ही लिखी थी गूगल को चिट्ठी!..

आईपीएस मोहित गर्ग ने सायबर फ्राड पर नकेल कसने की कवायद तो की ही हैं। इसके साथ ही पूर्व नक्सलियों को मुख्यधारा मे जोडने का काम भी किया हैं। बेहतर पुलिसिंग के साथ ही एसपी गर्ग के कार्यकाल में कम्युनिटी पुलिसिंग पर भी विशेष ध्यान दिया गया हैं। उन्होंने जिले के 16 वे पुलिस अधीक्षक के तौर पर 28 अप्रैल 2022 को कार्यभार ग्रहण किया था।

3 राज्यों से सटे जिले में चुनाव हो सकती हैं चुनौती!..

चुनावी साल में 2011 बैच के आईपीएस डॉ. लाल उमेंद सिंह पुलिस अधीक्षक के पद पर जिले की कमान सम्हालने वाले हैं।डॉ. उमेंद सिंह भारतीय पुलिस सेवा के ऐसे अधिकारी हैं। जिन्हें कबीरधाम (कवर्धा) में दोबार एसपी के पद पर राज्य सरकार ने पदस्थ किया था। हालांकि, इससे पहले कोरबा में आईपीएस रतन लाल डांगी को दो बार एसपी पोस्टेड किया गया था..आईपीएस लाल उमेंद सिंह कवर्धा में 7 जुलाई 2017 को पहले पोस्टेड किए। जिसके बाद 28 मार्च 2020 को उन्हें लगभग 20 महीने बाद कवर्धा के एसपी के पद पर पोस्टेड किया गया हैं। डॉक्टर सिंह रायगढ़,अम्बिकापुर, रायपुर जैसे बार्क टाउन में सीएसपी पोस्टेड रहे हैं, और अब वे उत्तर सरगुजा यानी बलरामपुर-रामानुजगंज के एसपी होंगे, और अब ऐसे में उनके अनुभवो का लाभ इस जिले में देखने को मिलेगा।

इन्हें भी पढ़िए – देखिए VIDEO: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के दुल्हन मेकअप किट में मिला कंडोम, Box खोलते ही उड़े होश