देखिए VIDEO: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के दुल्हन मेकअप किट में मिला कंडोम, Box खोलते ही उड़े होश

मध्यप्रदेश. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत लड़कियों की शादी मुफ्त में कराई जाती हैं, और साथ ही जोड़ों को गिफ्ट और धनराशि भी उपलब्ध कराई जाती हैं। उपहार पाकर दुल्हनें खुश होती हैं। लेकिन, इस बार कुछ ऐसा हुआ कि उपहार देखने के बाद दुल्हनों के होश उड़ गए। दरअसल, विवाह में दुल्हनों को मेकअप किट दिया गया था। जब दुल्हनों ने बॉक्स खोला तो उसमे से कंडोम और गर्भनिरोधक की गोलियां निकली जिसके बाद हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी। बता दें कि, पूरा मामला मध्यप्रदेश के थांदला का हैं। जहां नगर में दशहरे मैदान पर जनपद पंचायत द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 296 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया। इस समारोह में दुल्हन को दिए जाने वाले मेकअप बॉक्स के अंदर गर्भनिरोधक गोलियों के साथ कंडोम के पैकेट डालकर वितरित कर दिए गए हैं।

बताया जा रहा हैं कि, ऐसा पहली बार हुआ हैं। जब दुल्हनों को इस तरह की सामग्रियां दी गई हैं। दरअसल इस विवाह कार्यक्रम का आयोजन थांदला नगर के दशहरा मैदान पर जनपद पंचायत द्वारा किया गया था। यहां दुल्हन को सजने-संवरने के लिए दिए गए मेकअप बॉक्स में लिपस्टिक, बिंदिया, पाउडर, काजल और अन्य सामानों की बजाए कंडोम और गर्भ निरोधक दवाइयां दी गईं। इस मामले में प्रभारी सीईओ भूरसिंह रावत ने अपनी सफाई में कहा हैं कि, यह सारा कारनामा स्वास्थ्य विभाग का हैं। दुल्हनों को मेकअप बॉक्स में ऐसा सामान दिये जाने को लेकर हंगामा मचा हुआ हैं।

आपको याद दिला दें कि, इससे पहले डिंडौरी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुआ विवाद भी काफी चर्चा में रहा था। आऱोप लगे थे कि सामूहिक विवाह से पहले युवतियों का प्रेगनेंसी टेस्ट कराया गया था। इस मामले में कलेक्टर ने कहा था कि, “सामूहिक विवाह सम्मेलन से पहले सिकलसेल और एनीमिया का टेस्ट करवाया जाता हैं। जांच के दौरान पाँच लड़कियों ने बताया कि, उनके पिरियड्स मिस हो रहे हैं। जिसके बाद उनका प्रेग्नेंसी टेस्ट किया गया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई।” कलेक्टर के मुताबिक लड़कियों ने बताया कि, उनकी शादी पहले हो चुकी हैं। जिसके बाद उन्हें योजना के लिए अपात्र घोषित किया गया।

देखिए VIDEO –