बारिश में गिरी घर की दीवार… दबकर दंपति की मौत.. कई बकरियां भी आई चपेट में

क्रांति रावत, उदयपुर। ग्राम घाटबर्रा में बीती रात बारिश की वजह से मिट्टी के घर के गिर जाने से 2 लोगों की दबकर मौत हो गई है।

मृतकों में बोखा राम पिता गेदाराम उम्र लगभग 65 वर्ष, गौरी बाई पति बोखा राम उम्र लगभग 60 वर्ष शामिल है। इनके अतिरिक्त कई बकरियां भी घर गिरने से दबकर मर गई हैं।

घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है घटना की सूचना उदयपुर पुलिस को दी गई है।