नव नियुक्त भाजयुमो अध्यक्ष का हुआ जोशीला स्वागत..


सीतापुर(अनिल उपाध्याय)। मैनपाट के नव नियुक्त भाजयुमो अध्यक्ष विक्की सोनी का भाजपाइयों ने जोशीला स्वागत किया।ग्राम वंदना निवासी विक्की गुप्ता भाजपा के युवा एवं ऊर्जावान नेता के रूप में जाने जाते है।इन्होंने हमेशा भाजपा के रीति नीतियों का पालन किया है और मुद्दों को लेकर क्षेत्र में काफी सक्रिय रहे है।इनकी सक्रियता का ही परिणाम है कि इन्हें मैनपाट का भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पद से नवाजा गया है।

मंडल अध्यक्ष बनने के बाद वरिष्ट भाजपा नेताओं से आशीर्वाद लेने मैनपाट पहुँचे विक्की सोनी का भाजपाइयों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता जमुना यादव, मंडल अध्यक्ष रजनीश पांडेय, अनिल सिंह, अनीश यादव, मोहित कुमार, कुंजबिहारी गुप्ता सहित काफी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।