कौषल उत्सव आयोजन 12 फरवरी को होगा भव्य आयोजन

अम्बिकापुर 
कौषल उत्सव आयोजन की तैयारियां अंतिम सोपान पर  
12 फरवरी को होगा भव्य आयोजन 
प्रदेष के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित पी.जी. काॅलेज मैदान में  कौषल उत्सव का आयोजन होगा। कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन ने आज शासकीय पी.जी. काॅलेज अम्बिकापुर के मैदान में उत्सव की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देषानुसार कार्य संपादित करने के निर्देष दिये। सूरजपुर के पुलिस अधीक्षक श्री  प्रखर पाण्डेय सुरक्षा व्यवस्था के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।
अंतिम रिहर्सल आज पूर्वान्ह 11 बजे से
उत्सव का आयोजन 12 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जायेगा। उत्सव स्थल पर रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए हाॅली क्राॅस के विद्यार्थियों का बैगपाईपर बैण्ड एवं कैडेट होंगे। उत्सव के दौरान डिजीटल सरगुजा, मेक इन सरगुजा, स्टार्टअप सरगुजा, स्किल्ड सरगुजा और स्मार्ट सरगुजा की शानदार प्रस्तुति होगी। कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन ने आज उत्सव के दौरान आयोजित सभी कार्यक्रम के मिनट टू मिनट रिहर्सल के निर्देष दिये। कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल 11 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से पी.जी. काॅलेज ग्राउण्ड में किया जायेगा।
मंच निर्माण एवं स्टाल व्यवस्था
मंच निर्माण एवं बैठक व्यवस्था, स्टालों का निर्माण एवं आबंटन, कृषि, उद्यान एवं वन विभाग द्वारा लगाए जा रहे लाइव्ह स्टाल, व्हीटीपी द्वारा लगाए जा रहे स्टाल, सेना भर्ती के लिए काउन्सलिंग किए गए युवाओं को भर्ती प्रक्रिया की जानकारी, डिजिटल सरगुजा की रोचक प्रस्तुति, मुख्यमंत्री के रोड शो सहित अन्य कार्यक्रमों का मिनट टू मिनट रिहर्सल आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देषानुसार कार्रवाई करने निर्देषित किया। उत्सव स्थल पर व्ही.टी.पी. के 22 स्टाल लगाए जाएंगे।
रोजगार मेला 
उप संचालक रोजगार आनंद कुमार ने बताया है कि उत्सव आयोजन के मुख्य कार्यक्रम के  पश्चात इलेक्ट्रिषियन, वेल्डर, वायरमैन, टू व्हीलर मैकेनिक के प्रषिक्षण प्राप्त युवाओं को महामाया आॅटो सेंटर अम्बिकापुर, लक्ष्मी आॅटो मोबाईल अम्बिकापुर, मेसर्स संतोष केसरी अम्बिकापुर, संजय इंटरप्रायजेज अम्बिकापुर, राजेष इंजीनियरिंग वक्र्स अम्बिकापुर, नवा किसान बायो प्लान्टेक लिमिटेड अषोक नगर चैक बिलासपुर द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी मोहम्मद शाहिद, जिला पंचायत सीईओ आर.एक्का, अपर कलेक्टर एस.एन.राम, जिला सेनानी ए.एल.निखर, डीईओ आर.पी.आदित्य, डीपीओ के.पी. दीक्षित, उप संचालक एस.पी.बीरा, के.के.मिश्रा, कार्यपालन अभियंता बी.पी.अग्रवाल, एसडीओ वन प्रियंका पाण्डेय, माधुरी पाठक, प्रमोद शुक्ला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी तुषार सरकार उपस्थित थे।