The Karma Festival: नवापारा कलां में होने वाला गोंडवाना करमा इस दिन होगी, जानिए इस बार कौन होंगे मुख्यातिथि ? दस हज़ार से ज्यादा का होगा इनाम!

The Festival of Karma: छत्तीसगढ़ के लोग हर त्यौहार को बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं। कई लोक पर्व/त्यौहार/ तिहार तो ऐसे होते हैं। जो छत्तीसगढ़ में उत्सव के रुप मनाया जाता हैं। उन्हीं त्यौहार में से एक तिहार “करमा” हैं। जिसका अपना विषेश महत्व हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, सरगुजा अंचल की जनजातियों द्वारा मनाए जाने वाले सर्वाधिक लोकप्रिय लोकपर्वों में से एक करमा तिहार हैं। इस पर्व पर किए जाने वाले नृत्य को करमा नृत्य या करमा नाचा कहते हैं। इसी तिहार को जीवित रखने के लिए “आदिवासी (बुढादेव) लोक संस्कृति समिति (मेढ़लीपारा)” द्वारा संभाग स्तर पर प्रतियोगिता के रूप में हर साल आयोजन किया जाता हैं। यह प्रतियोगिता आदिवासी/मूलनिवासी समाज के विभिन्न संगठनों, समितियों और दलों के संयुक्त तत्वधान में आयोजित होती हैं।

दरअसल, आदिवासी समाज विश्व संस्कृति की जननी रहा हैं, जो अपने पूर्वजों द्वारा प्रचलित तीज त्यौहार मूल संस्कृति, धरोहर, रीति-रिवाज, नृत्य, गीत के माध्यम से जाना और पहचाना जाता हैं। आज के समय में हम खुद का रीति-रिवाजों को भूलते जा रहे हैं। और हमारी संस्कृति धीरे-धीरे विलुप्त होने लगी हैं। जिसे ध्यान देते हुए “आदिवासी (बुढादेव) लोक संस्कृति समिति (मेढ़लीपारा)” नवापारा कलां, ब्लॉक प्रेमनागर द्वारा नौ सालों से लगातार यह प्रतियोगिता आयोजित होती आ रही हैं। अब इस प्रतियोगिता का 10 वां आयोजन का डेट तय कर दी गई हैं। जिसके मुताबिक़, 1अक्टूबर 2023 दिन रविवार को सुबह 9 बजे से लेकर प्रतियोगिता ख़त्म होने तक होना हैं। इस प्रतियोगिता को स्थानीय लोग गोंडवाना करमा के नाम से जानते हैं।

इसे भी पढ़िए – नवापारा कला में आयोजित पारंपरिक संभाग स्तरीय करमा प्रतियोगिता में गंगोटी की टीम ने मारी बाजी, हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़…..

आदिवासी (बुढादेव) लोक संस्कृति समिति (मेढ़ली पारा) द्वारा आयोजित होने वाली करमा प्रतियोगिता को जोरदार और सफ़ल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री सरगुजा महाराजा टीएस सिंहदेव बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। वही, विशेष अतिथि में मोहन सिंह टेकाम (संरक्षक गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़), सुरेंद्र सिंह करियाम (प्रदेश उपाध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़), शशि सिंह (जिला पंचायत सदस्य व युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव), अजय श्याम (जिला पंचायत सदस्य प्रेमनगर), सिंगार बाई (जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रेमनगर), सुखमनिया जगते (नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमनगर), सर्व जनपद सदस्य (जनपद पंचायत प्रेमनगर) साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे क्षेत्रीय विधायक खेलसाय सिंह। वहीं पूरा कार्यक्रम सरपंच नवापारा कलां रामबाई श्याम के संरक्षक ने होगी।

इसे भी पढ़िए – सरगुजा का सबसे बड़ा पारंपरिक ‘करमा उत्सव’ का आयोजन की तिथि तय, इस महीने के 11 तारीख़ को होगी.…

ग्राम पंचायत नवापारा कलां के धरती में होने वाली संभाग स्तरीय करमा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक टीम निर्धारित समय के अनुसार 29 सितंबर दिन शुक्रवार के शाम 5:00 बजे तक अपना जगह सुनिश्चित कर लेवें। भाग लेने के लिए समिति द्वारा 400 रुपिया का फीस रखा गया हैं। वही, इस आयोजन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5100 रुपिया, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम को 4100 रुपिया और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 3100 रुपिया नगद प्रोत्साहन राशि के रूप में पुरस्कार दिया जाएगा।

IMG 20230923 WA0018
img 20230923 wa00126965932042784149792