सूरजपुर: मुख्यमंत्री ने बिहारपुर में पुलिस थाना का किया निरीक्षण… थाना परिसर में बरगद का पौधा लगाया

सूरजपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के चौथे दिन सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के बिहारपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बिहारपुर पुलिस थाना प्रभारी से कानून व्यवस्था की स्थिति और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने थाना प्रभारी को आमजनता की शिकायतों एवं अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

IMG 20220507 WA0080

उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली इस तरह की होनी चाहिए कि लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास हो और वह बिना किसी रोकटोक व भय के अपनी समस्याएं एवं शिकायतें बता सके। मुख्यमंत्री को इस मौके पर जब यह मालूम हुआ कि बिहारपुर थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक को डेढ माह बाद सेवानिवृत्त होने वाले हैं, तब मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

IMG 20220507 WA0079

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर थाने का रोजनामचा का मुआयना किया। लंबित प्रकरणों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही बंदीगृह, अभिलेख कक्ष और शस्त्रागार, मालखाना का ताला खुलवाकर वहां की स्थिति मुआयना किया। पुलिस थाना के रिकॉर्ड रूम का भी मुआयना किया।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े एवं अन्य जनप्रतिनिधि उनके साथ थे। मुख्यमंत्री ने थाना परिसर में बरगद पौधा भी लगाया।