सबमर्सिबल पंप चोर गिरोह का पर्दाफाश… जीजा-साला समेत 08 गिरफ़्तार.. 2.25 लाख की संपत्ति बरामद

सूरजपुर। जयनगर पुलिस ने चोरी के 07 नग सबमर्सिबल पम्प, वायर, पाईप, 02 मोटर सायकल बरामद कर 08 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके ख़िलाफ़ धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भारतीय दण्ड संहिता के तहत् कार्यवाही किया गया है।

बीते दिन जयनगर थाना प्रभारी सुनीता भारद्धाज को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी का पम्प बेचने के लिए राजापुर में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिसकी सूचना से एसपी राजेश कुकरेजा को अवगत कराए जाने पर उन्होंने जयनगर पुलिस टीम को घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। सरगुजा रेंज आईजी रतनलाल डांगी ने भी क्षेत्र में इस प्रकार की घटना प्रकाश में आने पर सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए ऐसे लोगों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।

सरगुजा रेंज आईजी रतनलाल डांगी व एसपी राजेश कुकरेजा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में थाना प्रभारी सुनीता भारद्धाज पुलिस टीम के साथ राजापुर पहुंचकर कालापारा मार्ग में नर्सरी के पास घेराबंदी कर 02 मोटर सायकल में चार लोगों को पकड़ा, जिनके पास से प3 नग समरसिबल पम्प मिला। पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः 1. सर्वे सिंह पिता बुधराम, 2. सागर सिंह पिता बुधराम 3. लाल साय पिता भागवत साय 4. जब्बार अंसारी पिता बशीर अंसारी बताए।

इन चारों से पम्प के बारे में पूछताछ कर दस्तावेज की मांग करने पर कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किए। मौके पर ही इन सभी से पूछताछ करने पर बताए कि घटना स्थल के पास ही राजापुर निवासी देवचरण सिंह को पूर्व में 01 नग समरसिबल पम्प, पाईप तथा वायर बेचना बताया, देवचरण रिश्ते में सागर और सर्वे का जीजा है। देवचरण को तलब कर पूछताछ करने पर उपरोक्त सामान खरीदना बताया और उसके निशानदेही पर 01 नग समरसिबल पम्प, पाईप व वायर बरामद किया गया। कार्यवाही के दौरान एएसपी हरीश राठौर ने पुलिस टीम का नेतृत्व किया।

पकड़े गए 05 लोगों को मय सामग्री के थाना लाया गया। जहां उनसे पुनः बारीकी से पूछताछ करने पर मुख्य आरोपी सागर सिंह ने चोरी का सिलसिलेवार खुलासा किया कि-

(1) करीब 01 वर्ष पहले ग्राम कटकोना से 01 समरसिबल पम्प अपने भाई सर्वे तथा गांव के लालसाय व 01 अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चोरी कर उस पम्प को देवशरण को 6500/- रूपये में बेचना बताया।

(2) खम्हरिया से 01 नग समरसिबल को पम्प खेलसाय, चंद्रिका, सर्वे, दिलराज पण्डो उर्फ मसकू तथा 01 अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चोरी करना।

(3) ग्राम बिनकरा से 01 नग समरसिबल पम्प को लालसाय व 01 अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चोरी करना।

(4) गोरता-केनापारा से 01 नग समरसिबल पम्प को लालसाय व 02 अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चोरी करना।

(5) फतेहपुर से 01 नग समरसिबल पम्प को लालसाय व 01 अन्य व्यक्ति के साथ चोरी करना।

(6) ग्राम सपना से 01 नग समरसिबल पम्प को लालसाय, चंद्रिका तथा सर्वे के साथ मिलकर चोरी करना।

(7) ग्राम लब्जी से 01 नग समरसिबल पम्प को लालसाय, चंद्रिका व 01 अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चोरी करना।

(8) करीब 01 सप्ताह पहले ग्राम कुरूवां से 02 नग समरसिबल पम्प तथा उसी दिन ग्राम पचिरा से 1 नग समरसिबल पम्प को लालसाय, चंद्रिका, दिलराज व 02 अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर चोरी करना बताया।

आरोपी सागर के मेमोरण्डम कथनानुसार आरोपी चन्द्रिका प्रसाद राजवाड़े से 01 नग समरसिबल पम्प, 02 नग पाईप, वायर, दिलराज पण्डो उर्फ मसकू से 01 नग समरसिबल पम्प तथा खेलसाय राजवाड़े के कब्जे 01 नग समरसिबल पम्प बरामद की गई।

पुलिस की इस कार्यवाही में 08 आरोपियों के विरूद्व धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भारतीय दण्ड संहिता के तहत् मामला पंजीबद्व कर 07 नग समरसिबल पम्प, वायर, पाईप एवं परिवहन में प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल जप्त किया गया। मामले में 04 अन्य आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी लगातार की जा रही है।

एसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम गठित किया गया। जिनके द्वारा आरोपियों की धरपकड़ की गई। पकड़े गए आरोपियों ने विश्रामपुर, जयनगर, लखनपुर, उदयपुर व गांधीनगर क्षेत्र में गैंग बनाकर सुनसान स्थानों पर लगे समरसिबल पम्प की चोरी कर उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में लग जाते थे। पुलिस टीम ने 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में 04 अन्य आरोपी फरार है। जिनकी पतासाजी लगातार की जा रही है।

मामले में इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार-

  • सागर सिंह पिता बुधराम सिहं उम्र 22 वर्ष निवासी रनपुर कला पीपर धसका थाना गांधीनगर
  • लाल साय पिता भागवत साय उम्र 20 वर्ष निवासी रनपुरकला पीपर धसका थाना गांधीनगर अम्बिकापुर
  • जब्बार अंसारी पिता बशीर अंसारी उम्र 28 वर्ष निवासी अजिरमा शांतिनगर, थाना गांधीनगर अम्बिकापुर
  • देवचरण सिंह पिता तेजू राम उम्र 32 वर्ष सा0 राजापुर बंचरपारा थाना जयनगर
  • दिल राज पण्डो उर्फ मसकू पिता केंवटा राम उम्र 19 वर्ष निवासी रनपुर (पीपरधसका) थाना गांधीनगर अम्बिकापुर
  • चन्द्रीका प्रसाद राजवाडे पिता सुखलाल राजवाडे उम्र 22 वर्ष निवासी रनपुर (पीपरधसका) थाना गांधीनगर अम्बिकापुर
  • खेलसाय राजवाडे पिता भागवत राम राजवाडे उम्र 27 वर्ष निवासी रनपुर (पीपरधसका) थाना गांधीनगर अम्बिकापुर
  • सर्वे सिंह पिता बुधराम उम्र 27 वर्ष निवासी रनपुर पीपर धसका, थाना गांधीनगर, अम्बिकापुर

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम-

इस कार्यवाही में जयनगर थाना प्रभारी सुनीता भारद्धाज, एसआई दिनेश राजवाड़े, एएसआई विराट विशी, राजाराम राठिया, देवनाथ चौधरी, प्रधान आरक्षक अरूण गुप्ता, रजनीश त्रिपाठी, पुष्पा रवि, आरक्षक शिवकुमार राजवाड़े, ललन सिंह, दीपक दुबे, कामेश्वर नेताम, दिलेश्वर पैंकरा, अनिल सिंह, सत्यम सिंह, रवि पाण्डेय, दीपक सिंह, जितेन्द्र सिंह, भोजराज, नीरज झा, राजूरंजन सोनी, कृष्णा सिंह, झुमुक लाल, महिला आरक्षक अनिता राजवाड़े, पूनम भगत, सैनिक महेश यादव व दीपक मूर्ति सक्रिय रहे।