सहारा इंडिया कंपनी ने खाई हजारो लोगों की गाढ़ी कमाई, आप ये गलती न करें

Raigarh: सहारा इंडिया के निवेशक लंबे समय से अपने पैसों का इंतज़ार कर रहे हैं। अब इसको लेकर लोग अनशन पर उतर आए हैं। सहारा इंडिया के खिलाफ लोगो ने रायगढ़ के महात्मा गांधी प्रतिमा के पास आमरण अनशन शुरू कर दिया हैं। बता दें कि, सहारा इंडिया कंपनी में हजारों लोगों ने पैसा लगाया था, लेकिन कंपनी में घाटा होने के कारण लोगो के पैसे डूब गए। जिला प्रशासन की ओर से पैसे वापस दिलाये जाने का भरोसा दिलाया गया था। बकायदा फॉर्म भी भरे गए थे लेकिन अब प्रशासन भी इस ओर ध्यान नही दे रहा इसलिए लोग अनशन कर रहे हैं।

रायगढ़ में ठंड सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे बैठे सहारा के खिलाफ निवेशक बैठे हुए हैं। सुबह अनशन स्थल पर ही अनशनकारियो ने स्नान किया। दो निवेशक कल से बैठे हैं अमरण अनशन पर अब तक जिला प्रशासन से कोई अधिकारी अनशन स्थल पर नही पहुँचे।

ऐसा बताया जा रहा हैं कि, सहारा कंपनी जल्द ही अपने निवेशकों के पैसे लौटा देगी। पूरी तरह से ये कंपनी बन्द हुई भी हैं या नही इसकी सटीक जानकारी नही हैं। लेकिन फिलहाल अभी इसमे पैसे न लगाने की सलाह एक्सपर्ट दे रहे है।