बर्खास्त सहायक आरक्षक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

बीजापुर। ज़िले से हत्या की बड़ी वारदात सामने आयी है। यहां एक बर्खास्त सहायक आरक्षक की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इसकी पुष्टि बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने की है।

जानकारी के मुताबिक़ घटना जांगला थाना क्षेत्र का है। जहां बीते मंगलवार रात मृतक बर्खास्त आरक्षक का नाम सोनाराम कुंजाम अपने घर में सो रहा था। इसी दरम्यान अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीज़ल के दाम,देखिए अम्बिकापुर से बस्तर तक का रेट लिस्ट