प्रदीप तिवारी सहित 32 भाजपा से बाहर : बगावत का मिला परिणाम

पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने वाले छः वर्ष के लिए निष्कासित

कोरिया(बैकुण्ठपुर से J.S.ग्रेवाल की रिपोर्ट)
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छः वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
इस  मामले की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता ने बतया कि, नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ बागी प्रत्याशी से रूप चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं को प्रदेशाध्यक्ष धमरलाल कौशिक के द्वारा निष्कासित कर दिया है। नगर पालिका बैकुण्ठपुर के वार्ड क्र. 2 से राजेश राजवाड़े (राजू), वार्ड क्र. 3 से श्रीमती पार्वती देवी, वार्ड क्रं. 5 से कुसुम जायसवाल, वार्ड क्र. 12 से सतेन्द्र सोनी, वार्ड क्र. 13 से राजेश गुप्ता (राजू), वार्ड क्र. 14 से शैलेष गुप्ता (शैलू), वार्ड क्र. 16 से अजय दुबे एवं वार्ड क्र. 17 से ईशरार खान को पार्टी से निष्कासित किया गया है तथा नगर पालिका शिवपुर – चरचा से पार्टी द्वारा अधिकृत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने पर प्रदीप तिवारी को निष्कासित कर दिया है साथ ही वार्ड क्र. 2 से रवि कुमार मोदनवार, संतोष शर्मा, वार्ड क्र. 3 से किसुन ठाकुर, धन कुमारी, वार्ड क्र. 5 से रामकली पाल, वार्ड क्र. 6 से मनोज मोदी, वार्ड क्र. 7 से अरूण कुमार सिंह, उदय प्रसाद पनिका, वार्ड क्र. 8 से प्रमोद कुमार तिवारी, मनीष कुमार, वार्ड क्र. 9 यशवंत कुमार, वार्ड क्र. 11 से हाशीम अंसारी, वार्ड क्र. 12 कुडलसाय कुजूर, वार्ड क्र. 13 रेखा वर्मन, वार्ड क्र. 14 से संतोष कुमार चैहतवान, वार्ड क्र. 15 से जय कुमार कुशवाहा, वार्ड क्र. 18 से अंगूर साय राजवाड़े, वार्ड क्र. 19 श्रीमती मानकुवंर राजवाड़े, वार्ड क्र. 20 से कुलेश्वर कुमार, गौतम कुमार चक्रधारी, चन्द्रप्रकाश राजवाड़े, धर्मेन्द्र कुशवाहा, मुन्ना राजवाड़े को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।