4 दिन देरी से केरल में दस्तक देगा मानसून: इधर छत्तीसगढ़ में तेज अधड़ औऱ बारिश के आसार

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में अब एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू होने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, आज से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वहीं, मानसून पर अपडेट देते हुए आईएमडी ने बताया कि इसकी गति भी धीमी हो गई है। मानसून केरल (Kerala) समेत अन्य तटीय हिस्सों में अभी तक नहीं पहुंचा है।

दरअसल, मानसून केरल में रविवार (4 जून) को दस्तक देने वाला था लेकिन इसकी शुरुआत नहीं हुई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आम तौर पर एक जून को केरल में दस्तक देता है और इसकी शुरुआत सात दिन पहले या सात दिन बाद हो सकती है।

IMG 20230605 WA0007

इधर छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अंधड़ और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बीते चार दिनों से लोग झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान थे लेकिन अब राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

बिलासपुर संभाग में कई जगह लू के हालात थे और अब इन इलाकों में भी अंधड़ – बारिश की संभावना है। यहां अगले 5 दिनों में तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं हैं। रायपुर जिले में दोपहर के बाद हल्के बादल छा सकते हैं। शाम को तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।