Breaking : सदन में बोले MLA बृहस्पत सिंह- भावावेश में आकर लगाया आरोप | गृहमंत्री ने सिंहदेव पर लगे आरोपों पर क्लीन चिट दी, CM बघेल ने क्या कहा पढ़िए

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गयी है। रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर हत्या कराने की साजिश करने के लगाए आरोप के बाद मचा बवाल शांत होता नजर आ रहा है।

विधायक बृहस्पत सिंह ने आज सदन में अपना वक्तव्य दिया। कहा- “मैने भावावेश में आकर आरोप लगा दिया था। किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं खेद व्यक्त करता हूँ।” बृहस्पत सिंह ने सदन में टीएस सिंहदेव पर लगाए आरोप पर खेद व्यक्त किया।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी टीएस सिँहदेव पर लगे आरोपों पर क्लीन चिट दे दी है। उन्होंने कहा– “साजिश और जान से मारने की कोशिश में टीएस सिंहदेव की कोई भूमिका नहीं थी।”

सदन में बृहस्पति सिंह ने खेद व्यक्त किया और गृह विभाग ने टीएस सिंहदेव पर लगे आरोपों को खारिज किया। सरकार ने आरोपो को निराधार माना।

मुख्यमंत्री ने सदन में कहा- “कुछ देर बाद टीएस सिंहदेव सदन में आएंगे।