CG Breaking : कलयुगी पुत्र ने पिता पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हुई मौत

रायपुर। राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात हुई है। टाटीबंध में एक बेटे ने बीती रात पिता की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। जिसके बाद मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार बाप-बेटे का आपसी विवाद हत्या का कारण बना। आरोपी बेटे ने कुल्हाड़ी से अपने पिता के सर, गला, हाथ पर वार कर दिया। हमले में गंभीर चोंट लगने से पिता की मौक़े पर ही मौत हो गयी।

वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। आमानाका थाना पुलिस खोजबीन में जुटी हुई।है।