छत्तीसगढ़ में चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस, अलग अलग मामलों में 11 आरोपी गिरफ्तार, जाने क्या था इनका काम



रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अलग-अलग प्रकरणों में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एनसीआरबी की शिकायत के बाद रायपुर पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर रहे थे। इसकी शिकायत दिल्ली एनसीआरबी ने छत्तीसगढ़ पुलिस से की थी। इसके बाद रायपुर पुलिस ने अलग अलग इलाकों से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 10 मोबाइल फोन और 11 सिम कार्ड जब्त किए हैं।

आरोपियों पर अश्लील वीडियो अपलोड करने का आरोप है। रायपुर पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में अलग अलग इलाकों से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर अलग अलग चार्ज लगे हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर किया है। मुख्यालय से रायपुर पुलिस को अज्ञात मोबाइल धारकों के नंबर दिए गए थे। जिन पर बच्चों के अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने का आरोप था। पुलिस ने सभी नंबरों की तकनीकी जांच कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हित किया। उसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है।

एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि “पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 10 मोबाइल और 11 सिम कार्ड जप्त किए गए हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।”