कांग्रेस महाधिवेशन: 15 हजार डेलीगेस्ट्स होंगे शामिल, इस दिन आ रहे राहुल और प्रियंका गांधी

रायपुर. राजधानी में होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में 15,000 डेलिगेट्स शामिल होंगे और इन मेहमानों के आने का सिलसिला आज से यानी 22 फरवरी से शुरू हो गया है। 70 डेलीगेट्स आज रायपुर पहुंच रहे हैं। 24 फरवरी से 26 फरवरी तक अधिवेशन चलेगा। मिली जानकारी के मुताबिक अधिवेशन के पहले दिन 24 फरवरी को राहुल गांधी औऱ अधिवेशन के दूसरे दिन 25 फरवरी को प्रियंका गांधी आ रही है। वही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अधिवेशन के एक दिन पहले यानी 23 फरवरी गुरुवार को रायपुर पहुँच सकते हैं ऐसी संभावना जताई जा रही है।

पूरे देश भर से VVIP इस अधिवेशन में शामिल होंगे। इनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कई नेता Y+ और Z+ की सुरक्षा में आते हैं। सुरक्षा कमान IG आरिफ शेख संभाल रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई हैं।

इस दौरान सभी डेलीगेट्स के ठहरने उनके खाने पीने का विशेष ध्यान रखा जाएगा। अधिवेशन स्थल पर अस्थायी रूप से 10 बिस्तर का अस्पताल भी बनाया गया है। जहां 8 मेडिकल स्टॉफ और नर्स मौजूद होंगे। अधिवेशन स्थल में हर समय एम्बुलेंस की भी सुविधा रहेगी।

डेलीगेस्ट्स के खाने पीने का विशेष ध्यान रखा जाएगा। 112 डॉक्टरों की टीम भोजन की जांच करेगा। डॉक्टरों की टीम खाना हाईजिनिक रहे इसका ध्यान रखेगी। होटलों में डॉक्टरों की निगरानी में ही खाना परोसा जाएगा।