छत्तीसगढ़ : वेदराम समेत 11 कांग्रेसियों ने थामा BJP का दामन, डी० पुरंदेश्वरी ने दिल्ली में दिलाई सदस्यता

रायपुर। कांग्रेस नेता वेदराम मनहरे सहित 10 कांग्रेसी नेता BJP में शामिल हो गए हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने शुक्रवार को उन्हें दिल्ली में पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इसके बाद पार्टी ने उन्हें छत्तीसगढ़ में नशामुक्त समाज आंदोलन का प्रभारी बना दिया है। मनहरे तिल्दा जनपद पंचायत के 2 बार अध्यक्ष, 2 बार उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वो सतनामी समाज के संरक्षक भी हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में मनहरे रायपुर जिले की आरंग सीट से प्रबल दावेदार थे। हालांकि कांग्रेस ने उनकी जगह शिव डहरिया को टिकट दिया था।

मनहर के अलावा तिल्दा सरपंच के अध्यक्ष और पसदा के सरपंच मिथलेश साहू, पचरी सरपंच अभिषेक वर्मा, कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री रहे पुरनेंद्र नायक, तिल्दा जनपद पंचायत सदस्य अरूण भारद्वाज, रायपुर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य राजू ओगरे अनिल सोनवानी, दीपेंद्र वर्मा, सभापति जनपद पंचायत आरंग, किसान संघर्ष समिति नवा रायपुर के अध्यक्ष विकास टंडन, गोविंद साहू, सभापति, जनपद पंचायत आरंग और टीका पटेल भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। यह सभी गुरुवार को ही रवाना हो गए थे।

जानकारी सामने आई थी कि मनहरे को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी में शामिल कराएंगे। यह भी बताया गया था कि मनहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर प्रदेश की सियासी हलचलों की जानकारी देंगे। वेदराम मनहरे के इस तरह से बीजेपी में शामिल होने को कांग्रेस को बड़ा झटका लगने के रूप में माना जा रहा है। वहीं यह भी माना जा रहा है कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर अभी से कमर कस ली है। बस्तर चिंतन बैठक के बाद यह कवायद भी इसी कड़ी से जुड़ी है।

PicsArt 09 11 02.06.15