सुचित्रा सेन के निधन से भारतीय फिल्म जगत में एक युग का अंत

 

राज्यपाल ने किया शोक व्यक्त

रायपुर, 17 जनवरी 2014

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने भारतीय फिल्म जगत की सुप्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री सम्मान प्राप्त श्रीमती सुचित्रा सेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्रीमती सेन का आज सवेरे कोलकाता में निधन हो गया। श्री शेखर दत्त ने यहां जारी शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय श्रीमती सेन ने ‘आंधी’, ‘देवदास’ एवं ‘ममता’ सहित कई फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने हिन्दी और बांग्ला फिल्मों में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। उनके निधन से भारतीय फिल्म जगत में एक युग का अंत हो गया है। श्री दत्त ने स्वर्गीय श्रीमती सेन को श्रद्धांजलि अर्पित की है एवं उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उल्लेखनीय है कि श्रीमती सेन का आज सुबह कोलकाता में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रही थी। उन्हें वर्ष 1972 में प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान तथा वर्ष 2012 में पश्चिम बंगाल सरकार के बंगभूषण से सम्मानित किया गया है। उन्हें वर्ष 1955 में हिंदी फिल्म देवदास के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान मिला था।