श्री ए.के. सिंह प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत

 

रायपुर, 20 जनवरी 2014

राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा के 1978 बैच के अधिकारी श्री ए.के. सिंह को एक फरवरी 2014 से प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख के पद पर पदोन्नत किया है। इस आशय का आदेश आज यहां नया रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। श्री सिंह वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ के प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें एक फरवरी 2014 से प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत करते हुए प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।