पाटन में लाठी चार्ज की कड़ी निन्दा : कांग्रेस

रायपुर 15 सितंबर 2014

  • कांग्रेस का आरोप बुजुर्गों महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया
  • सरकार का कायर, डरपोक, आतंकी चरित्र उजागर : कांग्रेस 

पाटन में आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस के द्वारा बर्बरतापूर्वक की गयी लाठी चार्ज की प्रदेष कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कड़ी निन्दा की है। राषन कार्ड के सत्यापन में घोटाले, मनरेगा के मजदूरों का लंबित भुगतान, मनरेगा के नये कार्य खोले जाने तथा जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिये अनावष्यक परेषान किये जाने के मुद्दों को लेकर पाटन क्षेत्र के लोग और कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष और पाटन के विधायक भूपेष बघेल के नेतृत्व में इकट्ठा हुये थे। शांतिपूर्ण सभा और विरोध प्रदर्षन में बड़ी तादात में उमड़ी भीड़ से भाजपा सरकार घबरा गयी। सरकार में बैठे उच्च पदस्थ लोगों के इषारे पर प्रजातांत्रिक तरीके से प्रदर्षन कर रहे लोगो पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठियों का प्रहार किया, वाटर केनन चलाये गये, अश्रुगैस के गोले चलाये गये। निहत्थे ग्रामीणों और किसानों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। पाटन के निवासियों ने पुलिसिया दमन और भाजपा सरकार के तानाषाही और बर्बरता को घंटों तक झेला। पुलिस कानून व्यवस्था बनाने अथवा भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देष्य से नहीं सरकार के इषारे पर दुर्भावनापूर्वक बदले की भावना से लोगो की पीटाई कर रही थी। जिस ढंग से बुजुर्गों और महिलाओं की दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की गयी। उसने न सिर्फ मानवता को शर्मसार किया, रमन सरकार के कायर, डरपोक तथा आतंकी चरित्र को भी उजागर किया है। सरकार भीड़ से डर गयी थी, उसने लोगो में आतंक फैलाने पुलिस का दुरूपयोग किया।