निशक्त जन सेवा समिति ने दिव्यांगो को बांटा स्मार्ट फोन…

अम्बिकापुर

निशक्त जन सेवा संगठन के द्वारा 18 निशक्त जनो को 500 घंटे का निशुल्क कम्यूटर प्रशिक्षण स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत दिया गया था। जिसके बाद इन प्रशिक्षित दिव्यांगो को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से संगठन द्वारा स्मार्ट फोन वितरित किया गया। स्थानीय टिम्बर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की अध्यक्ष रीता अग्रवाल नगर निगम महापौर अजय तिर्की व अन्य उपस्थित जनो ने दिव्यांगो को मोबाइल फोन दिया और समाज की मुख्य धारा से जुड़ कर अपने व्यक्तित्व के विकास की सीख भी दी।

वही स्मार्ट फोन मिलने से दिव्यांगो में भी खुसी देखि गई। छात्र छात्राओं ने भी संगठन के इस कार्य को सराहा..इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर अजय तिर्की, कांग्रेस नेता अजय अग्रवाल, नुरुल अमीन सिद्दीकी, आकाश गुप्ता, राजू अग्रवाल,सहीत संस्था के लोग, गणमान्य नाग्रिव पत्रकार गण भी उपस्थित रहे….