अम्बिकापुर : जेल में कैदी की बिगड़ी तबियत… इलाज़ के दौरान मौत.. धारा 302 के तहत काट रहा था सजा

अम्बिकापुर। सेंट्रल सेंट्रल जेल में 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि कैदी की अचानक तबीयत खराब हो गयी। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान मृत्यु हुई।

मृतक सरगुजा के कमलेश्वरपुर-मैनपाट निवासी हिलेन मझवार बताया जा रहा है। जिसे हत्या के आरोप में अम्बिकापुर न्यायालय ने 2019 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।