Breaking: डीएल फ्यूल्स के कर्मचारियों पर चाकू से हमला करने वाले दोनों आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र के बलौदा रोड स्थित डीएल फ्यूल्स के कर्मचारियों पर चाकू से हमला करने वाले दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक लूट की नीयत से घटना को अंजाम देना बताया जा हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक युवक बिलासपुर एवं दूसरा शिवरीनारायण का रहने वाला है। पुलिस मामले में दोनों युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही कल पूरे मामले में खुलासा करने वाली है।

थाना क्षेत्र के बलौदा रोड स्थित डीएल फ्यूल्स के कर्मचारी पर कल रात लगभग एक और दो बजे के बीच दो युवक बाइक में तेल भरवाने के बहाने आए और तेल भरवा कर कर्मचारियों के ऊपर हमला कर मौके से फरार हो गए। हमले की वारदात CCTV में कैद होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी। बाइक से 2 बदमाश पहुंचे थे. हमले के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए थे। वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थी और सीसीटीवी के माध्यम से बदमाशों की पहचान करने जुटी हुई थी। हमला से पम्पकर्मी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां पंपकर्मी का इलाज जारी है।