Breaking : एक तरफ़ विधानसभा में गूंजा गायों की मौत का मामला.. इधर गौठान में 5 गायों की फ़िर मौत

जांजगीर-चांपा। एक तरफ़ विधानसभा में गायों की मौत का मामला गूंज रहा है, वहीं दूसरी ओर गौठान में फ़िर 5 गाय की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाय बारिश से गौठान में फंसे हुए थे। जहां चारे की व्यवस्था नहीं थी।

मामला जैजैपुर के कैथा में बने गौठान की है। जहां 5 गाय की मौत हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक गाय बारिश से गौठान में फंसे हुए थे, वहां चारे की भी व्यवस्था नहीं थी। इस घटना के बाद सरपंच और गौठान समिति की बड़ी लापरवाही उजागार हुई है।

गायों की मौत के बाद गौठान व्यवस्थापक एवं सरपंच गायों को निकलवाने के लिए कोई क़दम नहीं उठा रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना नरवा, घुरवा, गरवा, बाड़ी में लापरवाही बरती गई है।

इसे भी पढ़ें-

कोरोना से बचने नया अविष्कार… इस कंपनी ने बनाया इलेक्ट्रॉनिक फेस मास्क… 820 mAh की बैटरी, ड्यूअल फैन.. जानिए इससे जुड़ी ख़ास बातें