नगरीय निकाय मंत्री ने की अम्बिकापुर निगम की सराहना…!

अम्बिकापुर

साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर रायपुर में आयोजित कार्यशाला के दौरान जुटे 13 नगर निगमों के महापौर तथा 40 से भी अधिक नगर पालिका अध्यक्षों, आयुक्त, सीएमओ की उपस्थिति में नगरीय निकाय प्रशासन मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने एक बार फिर से अम्बिकापुर नगर निगम की सराहना की है तथा छत्तीसगढ़ के समस्त नगर निगमों एवं नगर पालिका को अम्बिकापुर से सीख लेने की सलाह दी है। उन्होंने अपने भाषण में अम्बिकापुर महापौर डाॅ. अजय तिर्की के कार्य की सराहना की तथा अम्बिकापुर नगर निगम के साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट को ना सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि देश भर में एक मिशाल बताया है। इस दौरान साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर अम्बिकापुर निगम की ओर से महिला समूहों एवं एसएलआरएम के द्वारा घर-घर से उठाये जा रहे कचड़े को प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया गया। इस दौरान उत्कृष्ठ कार्य के लिये नगर निगम अम्बिकापुर को सम्मानित भी किया गया।
निगम कार्यालय अम्बिकापुर में बैठक से वापस आने पर सभापति शफी अहमद, महापौर डाॅ. अजय तिर्की, डिप्टी मेयर अजय अग्रवाल का पार्षदों एवं अन्य उपस्थितजनों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा ऐसे ही उत्कृष्ठ कार्य करते हुए लगातार अम्बिकापुर का नाम छत्तीसगढ़ एवं देश भर में हो इसके लिये शुभकामनाएं दी। स्वागत करने वालों में जिला कांग्रेस महामंत्री राजीव अग्रवाल, पार्षद पपिन्दर सिंह, बबन सोनी, दुर्गेश गुप्ता, विकास शर्मा, नगर निगम से सुनील सिंह, दुश्यंत बजाज सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।