Mainpat Mahotsav 2024: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल और बॉलीवुड सिंगर अल्ताफ रजा…मैनपाट महोत्सव में जमाएंगे रंग, छत्तीसगढ़ के इन कलाकारों की होगी प्रस्तुति!

Mainpat Mahotsav 2024: सरगुजा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट में हर वर्ष की तरह इस बार भी मैनपाट महोत्सव 2024 आयोजित होने जा रहा है। 23, 24 और 25 फरवरी तीन दिवसीय महोत्सव होगा। इस दौरान महोत्सव स्थल में विभागीय स्टॉल लगाए जायेंगे। सरगुजा जिला प्रशासन की ओर से मनोरंजन की व्यवस्था की गई है। तीन दिन तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। अधिकारी-कर्मचारियों को दायित्व सौंप दिए गए हैं। 

Breaking: भाजपा ने छत्तीसगढ़, यूपी, बिहार, कर्नाटक समेत इन राज्यों के राज्यसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की ऐलान

इस वर्ष मैनपाट महोत्सव 2024 (Mainpat Mahotsav 2024) में लोकल कलाकारों के अलावा देश के प्रसिद्ध कलाकारों को न्यौता दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अब तक भोजपुरी अभिनेता, गायक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) व बॉलीवुड सिंगर अल्ताफ रजा (Altaf Raja) के मैनपाट महोत्सव में शामिल होने की स्वीकृति मिल गई है। इसके अलावा कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे (Surendra Dubey), छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय कलाकार आरु साहू, मनाली सांखला की भी प्रस्तुति होगी। कोलकाता डांस ग्रुप और ओडिशा का प्रसिद्ध दुलदुली बाजा भी इस बार मैनपाट महोत्सव 2024 में जलवा बिखेरेगा। सोनी टीवी के इंडिया गॉट टैलेंट में पहला पुरस्कार हासिल करने वाले अबूझमाड़ के बच्चों का मलखंब भी आकर्षण का केंद्र होगा। इसके अलावा म्यूजिकल डांस पेंटिंग का नया कार्यक्रम इस बार मैनपाट महोत्सव में देखने को मिलेगा। पैरासीलिंग, तिब्बती संगीत नृत्य के अलावा मोटर बोटिंग का लुत्फ भी सैलानी उठा सकेंगे। फैंसी पतंग बाजी का भी नजारा देखने को मिलेगा। मैनपाट महोत्सव में सरगुजा के लोक कलाकारों को भी अपना प्रदर्शन करने का अवसर दिया जाएगा। स्कूली छात्र-छात्राओं की भी मनोहारी प्रस्तुति होगी। छतीसगढ़ी कार्यक्रम भी होंगे। मैनपाट महोत्सव 2024 (Mainpat Mahotsav 2024) के तीन दिनों तक सुबह से लेकर रात तक यहां सैलानियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। सरगुजा के विकास की झलक और विभागीय योजनाओं से लोगों के जीवन मे आए बदलाव का प्रदर्शन भी विभागीय स्टाल के माध्यम से किया जाएगा। गौरतलब है कि मैनपाट को पर्यटन नक्शे पर स्थापित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी यह आयोजन 23 फरवरी से आरंभ होगा। मैनपाट के रोपाखार स्थित जलाशय के पास इसके लिए तैयारी को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।

Chhattisgarh: बिरसा मुण्डा की प्रतिमा लगाने 25 लाख और गोंड़वाना भवन में अतिरिक्त कक्ष के लिए 50 लाख रूपए देने की घोषणा, केंद्रीय गोंड़ महासभा के सम्मान समारोह में सीएम विष्णुदेव साय

मैनपाट महोत्सव 2024 (Mainpat Mahotsav 2024) के तीन दिनों तक सुबह से लेकर रात तक यहां सैलानियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। सरगुजा के विकास की झलक और विभागीय योजनाओं से लोगों के जीवन मे आए बदलाव का प्रदर्शन भी विभागीय स्टाल के माध्यम से किया जाएगा। गौरतलब है कि मैनपाट को पर्यटन नक्शे पर स्थापित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी यह आयोजन 23 फरवरी से आरंभ होगा। मैनपाट के रोपाखार स्थित जलाशय के पास इसके लिए तैयारी को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।

PM Kisan Samman Nidhi 16th installment: पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त लेना है तो फटाफट करवा लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है पैसा!

Potato Facts: सब्जियों का राजा…आलू खाने से वजन बढ़ता है या नहीं? जानिए हैरान करने वाली सच्चाई

Valentine Day: Hug करने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, नहीं जानते होंगे आप? खास दिन पर अपनों को दीजिए जादू की झप्पी