छत्तीसगढ़: धान खरीदी केंद्रों का खाद्य मंत्री करेंगे औचक निरीक्षण, आज इन केंद्रों पर पहुंचे

छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य पर उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की शुरुआत हो गयी है। धान खरीदी के पहले दिन प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत महासमुंद जिले के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने नए धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा राजधानी रायपुर के धान खरीदी केंद्रों में भी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

“मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि वो छत्तीसगढ़ के किसी भी धान खरीदी केंद्र का अचानक निरीक्षण करेंगे। आज से प्रदेश भर में धान खरीदी कार्य आरंभ हो गया है। छत्तीसगढ़ में सीमावर्ती राज्यों से धान का अवैध परिवहन न हो, धान उपार्जन केंद्र में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जाएगा।”

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों से धान खऱीदी के नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इस खरीफ सीज़न में एक करोड़ मीट्रिक टन से अधिक धान के आवक की उम्मीद है। धान खरीदी के सुचारू संचालन के लिये खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं।