International Tribal Dance Festival: अंतरराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 1 नवंबर से, देश के सभी राज्यों सहित 9 देशों के 1500 जनजातीय कलाकार देंगे मनमोहक प्रस्तुति…

International Tribal Dance Festival 2022: छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति एवं सभ्यता को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल के पहल पर राज्य में तीसरी बार अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राज्य के राजधानी रायपुर में राज्य के स्थापना दिवस 1 नवंबर के दिन से शुरू होकर 3 नवंबर तक चलेगा। इसमें भारत के सभी राज्यों के अलावा 9 देशों से 1500 जनजातीय कलाकार शामिल होंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इंटरनेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल के रूप में एक बहुत महत्वपूर्ण परंपरा की शुरुआत छत्तीसगढ़ में की गई है। यह प्रयास न केवल छत्तीसगढ़ के लिए, बल्कि देश और पूरी दुनिया के जन-जातीय समुदायों के आपसी मेलजोल, कला-संस्कृतियों के आदान-प्रदान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध साबित हो रहा है।

इंटरनेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल में इस वर्ष 1500 जनजातीय कलाकार शामिल होंगे, इनमें से 1400 कलाकार भारतीय और 100 कलाकार विदेशों से होंगे। भारत के सभी राज्यों के अलावा मोजांबिक, मंगोलिया, टोंगों, रूस, इंडोनेशिया, मालदीप, सर्बिया, न्यूजीलैंड और मिस्र के जनजातीय कलाकारों की टीम शामिल हो रही हैं।इस आयोजन के लिए 20 लाख रुपए का इनाम भी रखा गया हैं। प्रथम स्थान के लिए 5 लाख रुपए, द्वितीय स्थान के लिए 3 लाख रुपए और तृतीय स्थान के लिए 2 लाख रुपए के पुरूस्कार दिए जायेंगे।