इन्डो-श्रीलंका तैराकी प्रतियोगिता : अम्बिकापुर के शरद और तरुण होगे शामिल

अम्बिकापुर

कोलंबो में आयोजित इन्डो-श्रीलंका तैराकी प्रतियोगिता के लिए अम्बिकापुर के शरद दुबे और तरुण दुबे को भारतीय तैराकी दल में शामिल किया गया है। यह प्रतियोगिता 03 मार्च से प्रारंभ होकर 06 मार्च तक चलेगी। इस प्रतियोगिता हेतु भारतीय दल 02 मार्च को बैंगलोर से कोलंबो के लिये रवाना होगा । जिसमे अलग अलग आयु वर्ग मे 03 एवं 04 मार्च को पुल तैराकी प्रतितोगिता और 05 एवं 06 मार्च को सागर तैराकी ( See Swimming) की प्रतियोगिता होगी।

इस प्रतियोगिता मे अम्बिकापुर के शरद दुबे एवं तरुण दुबे दोनो ही 40-49 आयु वर्ग के तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेगे । शरद दुबे 50 मीटर फ्री स्टाईल, 100 मीटर फ्री स्टाईल, 200,मीटर फ्री स्टाईल तथा 50 मीटर बटर फ्लाई की तैराकी मे भाग लेगे ।  जबकि तरुण दुबे इसी वर्ग में 50 मीटर फ्री स्टाईल, 100 मीटर फ्री स्टाईल, 200 मीटर फ्री स्टाईल तथा 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक एवं 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक तैराकी मे भाग लेने के साथ ही सागर तैराकी मे 1000 मीटर की प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। 2 मार्च को कोलंबो के लिए रवाना होने वाले इस दल के मैनेजर स्विम लाईम के संस्थापक सतीश मोहन होगे। इस अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले 28 फरवरी से 02 मार्च तक बैंगलोर में प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन किया गया है।

पहले भी हो चुके है शामिल

पिछले वर्ष आयोजित आल इन्डिया मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता गुलबर्गा ( कर्नाटक) मे शरद दुबे 400 मीटर फ्री स्टाईल तैराकी मे कास्य पदक जिता था और तरुण दुबे ने भी इस प्रतियोगिता मे बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इस प्रतियोगिता के लिये दोनो तैराको पिछले 6 महीने से कठिन परिश्रम कर रहे है।

कलेक्टर नें दी शुभकामनाएं
अम्बिकापुर कलेक्टर  तु सेन ने इन तैराको के उपलब्धी पर प्रसन्नता जाहिर की है। और इस अंतराष्ट्रीय कोलंबो मे स्वर्ण जीतकर आने की शुभकामनाएं  दी है।शरद दुबे अम्बिकापुर मे आदिम जाती कल्याण विभाग द्वारा संचालित कन्या क्रीणा परिसर  मे खेल अनुदेशन के पद पर है और तरुण दुबे जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर मे फर्मासिस्ट के पद पर कार्यरत है। जिला तैराकी संघ अम्बिकापुर के अध्यक्ष अजय अग्रवाल के साथ ही जिले के सभी खेल संघ के लोगो नें दोनो अंतराष्ट्रीय तैराको को शुभकामनाएं दी है।


डिविलयर्स के जन्म दिन पर जानिए उनके बार में कुछ खास बाते https://fatafatnews.com/cricketer-ab-de-villiers-31st-birthday-today-know-something-special/