बारिश से टूटा मकान.. पीड़ित ने मदद के लिए प्रशासन से लगाई गुहार

रायपुर। राज्य में लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफ़ान पर हैं। कई जगहों पर बारिश की वजह से नुकसान की खबरें हैं। इसी क्रम में कोरिया ज़िले में बारिश से एक मकान गिर गया है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है।

घर मे रखे सामान को नुकसान हुआ है। पीड़ित व्यक्ति ने घर टूटने के बाद प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। घटना मनेन्द्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 16 का है।

इसे भी पढ़ें-

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 10 मवेशियों की मौत.. एक व्यक्ति भी गंभीर