पूरे प्रदेश में गोवर्धन पूजा के दिन मनाया जाएगा “गोठान दिवस”… तैयारियां जोरों पर…

अम्बिकापुर: दीपावली के बाद होने वाली गोवर्धन पूजा छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत हर गांव में गौठान (गांव के सारे मवेशियों को रखने की जगह) बनाया गया हैं। गोवर्धन पूजा के दिन हो गोठान दिवस के तौर पर इस वर्ष भी मनाई जाएगी। इसके लिए बाकायदा सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। राज्य के सभी कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से गौठान दिवस की तैयारियां करने कहा गया है। जिले के कलेक्टर कुन्दन कुमार ने राज्य शासन द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार जिले के सभी गोठानों में गोठान दिवस मनाने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियां-कर्मचारियों को दिए हैं।

राज्य शासन द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि गोवर्धन पूजा के दिन गोठानों में कार्यक्रम आयोजित कर परम्परागत पूजा अर्चना के अलावा नवीन गोठान चयनित तथा स्वीकृत हो तो उनका भूमि पूजन कराया जाए। गोठान दिवस पर गोठानों में संगोष्ठी आयोजित कर ग्रामीणों एवं चरवाहों को गोठान प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य रक्षा, पशु नस्ल सुधार, हरा चारा उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन एवं गौठानों को स्वावलंबी बनाये जाने के संबंध में चर्चा की जायें। गौठान में शिविर आयोजित कर पशुओं को कृमिनाशक दवापान तथा डी-टीकिंग करायी जाए।

गौठान सेवा समिति के सदस्यों के साथ गौठान में कार्य सम्पादित करने वाले महिला स्व-सहायता समूहों की सहभागिता गौठान दिवस के कार्यक्रम में सुनिश्चित की जाए।