सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरजस्त मुठभेड़… 04 नक्सली ढ़ेर.. मौक़े से 04 हथियार बरामद

सुकमा। डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच जबरजस्त मुठभेड़ हुई। इस दौरान जवानों को सफलता भी मिली। जवानों ने मुठभेड़ के दौरान 04 नक्सलियों को मार गिराया। इसकी पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की।

जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ जगरगुंडा के जंगल के इलाक़े में हुई। जब कोबरा 201, सीआरपीएफ़ 223 व डीआरजी के जवान संयुक्त ऑपरेशन में निकले थे। मुठभेड़ ने 04 नक्सली ढेर हुए।

मुठभेड़ में नक्सलियों को मार गिराने के बाद जवानों ने मौक़े से थ्री नॉट थ्री समेत चार हथियार भी बरामद किए हैं।