छत्तीसगढ़ में किसानों का ट्रैक्टर मार्च! राकेश टिकैत ने दी चेतावनी

Chhattisgarh News: किसान नेता राकेश टिकैत ने रायपुर में ट्रैक्टर मार्च निकालने की चेतवानी दी हैं। टिकैत ने कहा – सरकार से बातचीत करेंगे, बात नही बनी तो रायपुर में ट्रैक्टर मार्च दिखेगा। बता दें कि, इन दिनों राकेश टिकैत छत्तीसगढ़ में हैं। प्रदेश के अलग अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं।

टिकैत ने राज्य सरकार पर निशाना भी साधा कहा कि यहां माइनिंग ज्यादा हो रही हैं। जंगल काटे जा रहे हैं। दिल्ली एनजीटी औऱ यहां पॉल्यूशन डिपार्टमेंट हैं। यहां के डस्ट दिखाई नहीं देती और झड़ते गांव दिखाई नहीं देते। कटते जंगल दिखाई नहीं देते। लेकिन किसानों गांव वालों को दिखाई देते हैं। यहां उनकी जमीन सेफ नही हैं तो वे आंदोलन करते हैं तो उनके टूटी हुई झोपड़ी दिखाई देती हैं। अपने गांव टूटते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन सरकार को दिखाई नहीं देती जहां आंदोलन चल रहा हैं। सरकार को कहा कि बातचीत से समाधान निकाल लो, धान के बोनस देकर किसानों का भला नहीं होने वाला हैं।

किसान नेता टिकैत को कई जिलों में जाने से रोका गया

टिकैत ने बताया कि कई जिलों में हमें जाने नहीं दिया गया। हमारे साथियों को चिट्ठी आई,, उसमें लिखा अंदर माओवादी है वहां आप जा नहीं सकते। पुलिस ने भी हमे जाने नहीं दिया। हम हालात जानने के लिए जाना चाहते थे पर जाने नहीं दिया। हालात ठीक नहीं है, जंगलों में रहने वालों के उनकी जमीन छीनी जा रही हैं। सड़क दानपात्र के नाम पर जमीन ली जा रही है, मुआवजा नहीं दे रहे हैं एक बड़ी समस्या है।

टिकैत ने ये भी कहा कि हम non-political हैं। किसानों के मुद्दे उठाएंगे, पूरे देश भर में अपनी बात रखेंगे, सरकारों से बातचीत करेंगे। मेरे जैसे नेता को संसद में नही रहना चाहिए क्योंकि संसद में फेल हो जाएंगे बाहर ठीक हैं। आने वाले समय में हम सरकार से बातचीत करेंगे यहां नहीं होगा तो दिल्ली में करेंगे दिल्ली में नहीं होगा तो रायपुर में ट्रैक्टर मार्च दिखेगा।