मैनपाट महोत्सव में भूलकर भी न करें ये ग़लती… ज़ब्त हो सकती गाड़ी..

अम्बिकापुर। नशापान कर वाहन चलाने के कारण दुर्घटना घटित होने की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए मैनपाट महोत्सव में नशापान कर वाहन चलाने वालो का ब्रेदएनलाईजर से जांच की जाएगी तथा नशापान की पुष्टि होने पर वाहन जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर संजीव कुमार झा ने इस आशय के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ ही दुर्घटना के दौरान पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए रास्ते में कई प्वांईटो पर एम्बुलेंस और क्रेन की व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए हैं।

ग़ौरतलब है कि विगत वर्षों में मैनपाट महोत्सव के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण कई दुर्घटनाएँ घटित हुई हैं।