अम्बिकापुर में लॉकडाउन पर फ़ैसला 29 जुलाई को.. ज़्यादा प्रभावित ज़िलों के लिए ये है निर्देश

अम्बिकापुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बताया है कि नगर निगम अम्बिकापुर में कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के लिये लागू प्रतिबंध को आगे बढ़ाने का निर्णय विचार-विमर्श उपरांत आगामी 29 जुलाई को लिया जाएगा।

वर्तमान में नगर निगम अम्बिकापुर के सम्पूर्ण क्षेत्र में 22 जुलाई रात्रि 12 बजे से 29 जुलाई रात्रि 12 बजे तक अति आवश्यक गतिविधियों के अलावा अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दी गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को कैबिनेट मंत्रियों की बैठक में कोरोना संक्रमण से अधिक प्रभावित जिलों में प्रतिबंध 06 अगस्त तक बढ़ाने के निर्देश  कलेक्टरों को दिए है।