Chhattisgarh News: पुलिस ने जुआ खेलते 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया हैं। जुआरियों के कब्जे से क़रीब 60 हज़ार रुपए की नगद राशि व सम्मान बरामद किए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर जुआ अधिनियम तहत् कार्यवाही की हैं। मामला थाना पिथौरा इलाक़े का हैं।

एसपी धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन और एडिशनल एसपी आकाश राव के निर्देश के मुताबिक़ साथ ही, जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के निर्देशन में महासमुन्द जिले सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ एवं चलाने वाले के उपर त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देश किया गया हैं। इसी क्रम में 9 जनवरी को थाना पिथौरा को मुखबिर से जानकारी मिली कि, रावणभाठा पारा पिथोरा में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस गुप्त सूचना पर पड़ताल के लिए थाना पिथौरा एवं सायबर सेल महासमुंद के संयुक्त टीम एवं गवाहों को साथ लेकर मुखबिर के बताए स्थान रावणभाठा पिथौरा में दबिश देकर कार्यवाही किया।

आरोपियों के कब्जे से 5 लाख 74 हज़ार 70 रूपये की नगद राशि और 2 लाख 24 हजार रुपए का 10 नग मोबाइल, 03 नग मोटर साइकिल जिसका राशि 1,80,000 रूपये, 06 नग गुल गोटी, 01 नग दरी रकम 4,61,470 रूपये जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया हैं। साथ ही, आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। मामला अजमानतीय होने चलते आरोपियों को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। आरोपीयों के खिलाफ़ थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 05/2023 धारा 4(क) जुआ एक्ट का अपराध दर्ज़ किया गया हैं।

इस कार्रवाई में प्रभारी पिथौरा निरीक्षक शिवानंद तिवारी, सायबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान, सउनि प्रकाश नंद, सिकंदर भोई, प्रआर. मिनेश ध्रुव आर. शुभम पांडेय, अभिषेक सिंह, विकाश चंद्राकर, विजय जांगड़े, कामता आवडे, देव कोरिया, छत्रपाल सिन्हा और सौरभ तोमर सक्रिय रहे।

आरोपियों का नाम –

01. नरेंद्र डडसेना पिता स्व. रविराम डडसेना सा रावण भाटा पिथौरा महासमुंद
02. नमन गोयल पिता राजेश गोयल सा. मंदिर चौक पिथौरा महासमुंद
03. अंकित बंसल पिता रोशन बंसल सा कुम्हारपारा पिथौरा महासमुंद
04. मनीराम डडसेना पिता सुरीतराम डडसेना सा. वार्ड नंबर 4 रावणभाटा पिथौरा महासमुंद
05. कुलजीत सिंह पिता इंद्रजीत सिंह सा बागड़पारा पिथौरा महासमुंद
06. मनोज कालसा पिता इंद्रजीत कालसा सा. पशु चिकित्सालय पिथौरा महासमुंद
07. दीपक यादव पिता झाड़ूराम यादव सा. कुमारपारा पिथौरा महासमुंद
08. महेंद्र साहू पिता विष्णु साहू सा. पशु चिकित्सालय पिथौरा महासमुंद
09. खीरसागर निषाद पिता स्व. सादराम निषाद सा. पुरानी बस्ती पिथौरा महासमुंद।