Chhattisgarh News: पूर्व सीएम डॉ रमन ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश में आतंक राज; धान खरीदी पर ये कहा…

राजनांदगांव। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अपने एक दिवसीय प्रवास पर आज राजनांदगांव के दौरे पर थे। भाजपा कार्यालय में आयोजित आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ने शिरकत की। जहां प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहां की प्रदेश में आतंक का राज है और प्रदेश सरकार के द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं पर झूठे अपराध दर्ज किया जा रहा है। साथ ही धान खरीदी पर भी उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

● भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे आरोप लगाकर उनके खिलाफ झूठे अपराध दर्ज करा रही है प्रदेश की भूपेश सरकार

रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में आतंक का राज चल रहा है और इस आतंकी राज को हम खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इसे लेकर भाजपा आने वाले दिनों में प्रदर्शन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार के इस अंधेर गर्दी को लेकर भाजपा लगातार प्रदर्शन करते आई है और आने वाले समय में प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा।

● प्रदेश में धान खरीदी के लिए सरकार तारीख तय कर रही है जबकि प्रदेश सरकार को किसानों का पूरा धान खरीदना चाहिए

रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा धान खरीदी के लिए तारीख तय की गई है। लेकिन प्रदेश सरकार को तारीख तय करने के बजाए जितना लक्ष्य है और किसानों का धान खरीदने की बात कही गई है। उन किसानों का धान प्रदेश सरकार को खरीदना चाहिए। प्रदेश की सरकार जवाबदेह नहीं हैं और किसानों को ना ही खाद मिल पा रहा है ना ही सही समय पर बीज मिल पा रहा है।