लता मंगेशकर का आखिरी वीडियो आया सामने… निधन से पहले इस अवस्था में नजर आईं स्वर कोकिला, देखें Video

फ़टाफ़ट डेस्क। ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर की 6 फरवरी को निधन हो गया। कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिग्गज गायिका ने लाखों लोगों के दिलों में एक गहरा और अपूरणीय शून्य छोड़ दिया है। रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया; महाराष्ट्र में भी दो दिन का शोक मनाया जा रहा है। रविवार को कई गणमान्य व्यक्तियों और बॉलीवुड के दिग्गजों ने गायक को अंतिम सम्मान दिया।

अब लता मंगेशकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है ये वीडियो पिछले महीने का है। जब उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। इस वीडियो को देखकर फैंस बेहद भावुक हो रहे हैं और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो में दो महिलाएं उन्हें संभालती दिख रही हैं। वीडियो में लता दीदी का काफी कमजोर दिख रही हैं।