MP CG Naxalite Encounter: 29 लाख रुपए की इनामी नक्सली समेत 2 नक्सली मारे गए, कई नक्सली घायल

Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बॉर्डर से बड़ी खबर सामने निकलकर आया हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बॉर्डर बालाघाट में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई हैं। मुठभेड़ सोमवार की रात में हुआ हैं। इसमें 29 लाख इनामी महिला नक्सली समेत 2 की मौत हो गई हैं। नक्सलियों के पास से AK 47 और 12 बोर की बंदूक भी बरामद हुआ हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, सोमवार देर रात पितकोना के केरझरी जंगल में सुरक्षा बलों के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। अँधेरे के चलते मंगलवार सुबह सर्चिग ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान 2 नक्सलियों का शव मिला हैं। मृत नक्सली की पहचान महिला नक्सली एरिया कमांडर सजंती उर्फ़ क्रांति DVCM और दूसरे की पहचान रघु उर्फ़ शेरसिंह ACM के रूप में हुआ हैं। नक्सली सजंती उर्फ़ क्रांति DVCM 29 लाख रुपए का इनाम था। जबकि, रघु उर्फ़ शेरसिंह ACM पर 14 लाख का इनाम था।

इसके साथ ही, नक्सलियों के पास से 1 एके-47, एक 12 बोर की बंदूक बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा हैं कि, कई नक्सली घायल हैं। जानकारी के मुताबिक़, मुठभेड़ में और नक्सलियों के भी मारे गए हैं। हांलकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई हैं।

इन्हें भी पढ़िए – आधी रात पत्नी ने किया स्टेस्ट्स अपडेट, सुबह पति ने जैसे ही खोला व्हाट्सएप, देखते ही भागा थाने

स्कूल के हैंडपंप पर दलित बच्चे ने छू दी बाल्टी, हैवानों की तरह पीट दिया

किसानों के लिए खुशखबरी! किसान क्रेडिट कार्ड ही बन जाएगा ‘एटीएम’, झटपट मिलेगा पैसा, जानें मंत्रालय का प्लान

screenshot 20240402 122814 whatsappbusiness37439587946224785