आधी रात पत्नी ने किया स्टेस्ट्स अपडेट, सुबह पति ने जैसे ही खोला व्हाट्सएप, देखते ही भागा थाने

WhatsApp Status: आज के समय में लोगों की जिंदगी सोशल मीडिया के आसपास ही सिमट कर रह गई है। भले ही आप एक घर में रह रहे हैं, लेकिन सामने वाले की लाइफ की ज्यादातर जानकारी आपको उसके सोशल मीडिया से ही मिलेगी। सामने वाले का मूड कैसा है, उसके मन में क्या चल रहा है आदि, ये सारी जानकारी सोशल मीडिया के जरिये ही मिलने लगी है। तभी तो एक पति को भी अपनी पत्नी के खौफनाक इरादे उसके व्हाट्सएप स्टेट्स से पता चला।

मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है। यहां रहने वाले एक शख्स ने कभी सोचा भी नहीं था कि उसकी पत्नी के मन में उसके लिए इतनी नफरत है कि वो उसे जान से मारने के लिए किसी को सुपारी दे सकती है। इसकी जानकारी शख्स को अपनी पत्नी के व्हाट्सएप स्टेट्स से हुई। पत्नी ने व्हाट्सएप पर स्टेट्स में अपने पति को मारने वाले को पैसे देने की बात लिखी थी. ये पढ़ते ही शख्स के होश उड़ गए।

मर्जी के खिलाफ हुई थी शादी

मामला आगरा के बाह जिले का है। यहां एक पति और पत्नी के बीच के मनमुटाव ने सुर्खियां बटोर ली। 2022 में बाह के एक युवक ने भिंड की युवती से शादी की, लेकिन शादी के पांच महीने बाद ही लड़की अपने मायके जाकर रहने लगी। उसने अपने पति से तलाक और भरण-पोषण के लिए कोर्ट में केस दायर किया हुआ है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी की शादी जबरदस्ती करवाई गई थी। उसका किसी और युवक से अफेयर था. शख्स को उसकी पत्नी के प्रेमी ने भी कॉल पर जान से मारने की धमकी दी थी।

अब लगाया ऐसा स्टेट्स

पति-पत्नी के बीच मनमुटाव तो था ही। इस बीच हाल ही में शख्स की पत्नी ने अपने व्हाट्सएप पर एक स्टेट्स लगाया। इसमें महिला ने लिखा कि जो भी उसके पति को मारेगा, उसे वो पचास हजार का इनाम देगी। जैसे ही शख्स ने ये देखा, उसने तुरंत अपनी जान की हिफाजत के लिए पुलिस की शरण ली। बाह थाने में इसे लेकर केस दर्ज किया गया है, साथ ही अब सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम के तहत दर्ज हुए केस में जांच चल रही है।

इन्हें भी पढ़िए –Big Breaking: छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी से स्कूली बच्चों को मिली राहत, स्कूलों के टाइम टेबल में हुआ बदलाव, विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर, आज से महंगी हुई शराब, डायरेक्ट इस Link से Download करें शराब का दामों का Pdf फ़ाइल

Big Breaking: खत्म हुई इंतजार…Mahtari Vandan Yojna की दूसरी किस्त जारी होने की Date तय! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताए तारीख़