CG BREKING: SP को लगा डंडा, टीआई का टूटा पैर, अब खैर नही…

Narayanpur News: जिले में धर्मांतरण विवाद की खबर सामने निकल कर आ रही हैं। 2 गुटों में विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थर डंडे चलने लगे। विवाद का कारण धर्मांतरण था इस विवाद में नारायणपुर SP को सर में चोट आई है, फिलहाल वो खतरे से बाहर बताए जा रहे है। सर पर एक टाका लगा है। खबर की जानकारी लगते ही आईजी पी सुन्दर मोके के लिए रवाना हो गए है।

बताया जा रहा है कि, मामला पूरी तरह से कंट्रोल में है। सर में चोट लगने के बावजूद भी एसपी ने मीडिया से बातचीत की और बताया कि आदिवासी समाज मीटिंग करने वाले थे। उनको बुलाकर समझाइश दी गयी की शांतिपूर्ण तरीके से मीटिंग रखे। लेकिन उसी बीच कुछ लोगो ने चर्च के ऊपर चढ़कर तमाशा करने लगे। इन्हें समझाने पहुँचे एसपी और पुलिस पर भी वो लोग हमला करने लगे, एसपी के सर में डंडे से वार किया गया। वही पुलिस के पैर में भी चोट आई हैं। बाद में पुलिस ने सयंम बरतते हुए मामलें को संभाला। फिलहाल आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।