Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने अपनी प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी हैं। इसमें 6 विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। जोगी कांग्रेस ने महासमुंद में नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग और लोरमी में सागर सिंह को मैदान में उतारा हैं। महासमुंद और लोरमी विधानसभा में अब त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना हैं। वहीं, सरायपाली से कांग्रेस विधायक किस्मत लाल नंद जिसकी कांग्रेस ने टिकट काट दिया हीथा, अब वे जोगी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
बता दें कि, महासमुंद में राशि महिलांग नगर पालिका अध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री हैं. वहीं सागर सिंह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे, पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने इस्तीफा देकर जोगी कांग्रेस ज्वाइन किया हैं। अब अमित जोगी ने उन्हें लोरमी से टिकट दिया हैं।
देखिए सूची –

