सरगुजा के जनपद कार्यालयों में सी.ई.ओ. की नवीन पदस्थापना 

अम्बिकापुर

सरगुजा कलेक्टर भीम सिंह द्वारा डिप्टी कलेक्टर प्रकाष भारद्वाज की नियुक्ति जनपद पंचायत सीतापुर में मुख्य कार्यपालन  अधिकारी के पद पर की गई है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर उमाषंकर बंदे को जनपद पंचायत लखनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

जारी आदेषानुसार जनपद पंचायत मैनपाट के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम रघुवंषी की नवीन पदस्थापना जनपद पंचायत लुण्ड्रा में की गई है। लखनपुर जनपद के जनपर सी.ई.ओ. वेदप्रकाष गुप्ता की नवीन पदस्थापना जनपद पंचायत बतौली में, सीतापुर जनपद सीईओ एस.एस. रात्रे की नवीन पदस्थापना जनपद पंचायत मैनपाट में, लुण्ड्रा सी.ई.ओ. एस.पाल सिंह की पदस्थापना जनपद पंचायत उदयपुर में तथा उदयपुर सीईओ नांन साय मिंज की नवीन पदस्थापना जिला पंचायत सरगुजा में सहायक परियोजना अधिकारी के पद पर की गई है। नवीन पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जनपद पंचायत के समक्ष प्रषासनिक एवं वित्तीय अधिकार प्राप्त होंगे।