मिस फ़ायर होने CAF जवान के कंधे में लगी गोली.. घायल जवान रायपुर रिफर

नारायणपुर। मिस फायर होने से एक जवान (CAF) को गोली लग गई। घटना में जवान घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना आमदाई घाटी कैंप की है। जहां मिस फायर (Misfire) होने से सीएएफ 11वी बटालियन (CAF) के जवान महेंद्र दीवान के कंधे पर गोली लग गई। जिससे कंधा बुरी तरह जख्मी हो गया।

जवान को घायल अवस्था में तत्काल इलाज़ के लिए रायपुर (Raipur) रिफर कर दिया गया है।